अंबिकापुर: शराब के नशे में पत्नी ने पति को किया निर्मम हत्या, फरार है आरोपी पत्नी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के मैनपाट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में पत्नी ने अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। घटना नमर्दापुर गांव की है, जहां पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर पत्नी ने टांगी से अपने पति बलिराम माझी पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पत्नी नेहारो माझी फरार हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पत्नी की तलाश जारी है।