कालेजों में प्रवेश की तिथि बढ़ी, इस तारीख तक करें आवेदन

रायपुर,13 सितंबर 2022 : प्रवेश प्रक्रिया के बीच कालेजों में अब भी प्रथम वर्ष स्नातक व स्नातकोत्तर विषयों की 8,474 सीटें खाली हैं। इसके मद्देनजर अब प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई है। विश्वविद्यालयों के कुलपति प्रवेश तिथि बढ़ा सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया के बीच अगर विश्वविद्यालयों से संबद्ध शासकीय व अशासकीय कालेजों में प्रवेश के लिए पूर्व में आनलाइन पंजीयन करने वाले छात्र उपस्थित नहीं होंगे तो जिन्होंने आवेदन अब तक नहीं किया है और खाली सीटों पर प्रवेश के इच्छुक हैं, उन्हें प्रवेश दे दिया जाएगा।