अदाणी फाउंडेशन की CSR पहल: उरगा में 500 मीटर सीसी रोड निर्माण शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

कोरबा।

ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) योजना के तहत 500 मीटर लंबी सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

ग्राम क्षेत्र में लंबे समय से कच्ची सड़क होने के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती थी, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और आम नागरिकों को परेशानी होती थी। नई सीसी सड़क बनने से इन समस्याओं से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उरगा की सरपंच ललिता समेलाल, उपसरपंच सनत दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाटले सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने इस कार्य को क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सीएसआर विभाग के प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी आसपास के ग्रामों में सामुदायिक सुविधाओं के विकास हेतु विभिन्न निर्माण कार्य प्रारंभ किए गए हैं। ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ थीम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

You may have missed