रायपुर , 22 अक्टूबर 2022 : प्रदेश में आज तीन केंद्रीय मंत्री दौरे पर आ रहे हैं। ये तीनों मंत्री विशेष प्रयोजन से छत्तीसगढ़ आ रहे है। केंद्रीय मंत्रियों में फग्गन सिंह कुलस्ते, रेणुका सिंह और पशुपति कुमार शामिल हैं।
आज तीनों मंत्री सरकारी भर्ती का नियुक्ति पत्र बांटेंगे। नियुक्ति पत्र बांटने कार्यक्रम पीएम मोदी भी वर्चुअली शामिल होंगे। आज के कार्यक्रम के लिए तीनों मंत्री अलग अलग जिलों में जाकर नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे।
आज के नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम में तीनों मंत्री अलग अलग जिलों में जाकर कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही साथ उन्हे नियुक्ति पत्र बांटेगें।
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रायपुर में नियुक्ति पत्र बांटेगें। जबकि केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह बिलासपुर में नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगी। और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार भिलाई में नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।