छत्तीसगढ़िया ओलंपिक्स के दौरान हादसा , युवती की हुई मौत…

रायपुर ,15 अक्टूबर 2022 : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान बीते दिन कबड्डी मैच के दौरान एक युवक की मौत हुई थी वहीं अब दूसरी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार कोडागांव जिले में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान शांति मंडावी नाम की युवती बेहोश हो हुई। उसके बाद उसके परिजन निजी वाहन से उसे कोडागांव अस्पताल लेकर गए। वहां उन्हें रायपुर रिफर किया गया। निजी अस्पताल में रात 11 बजे शांति मंडावी की मौत होने की खबर आई है।
परिजनों ने लगाए ये आरोप
परिजनों का कहना है कि समय पर सरकारी एम्बुलेंस वाहन नहीं मिली। संपर्क करने पर एम्बुलेंस ख़राब होने की बात कही गई। जिसके चलते युवती की मौत हुई है।

CM भूपेश ने 4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 अक्टूबर को माकड़ी के मांझीबोरण्ड में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान घायल शांति मंडावी की आज रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शांति मंडावी के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवारजनों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।