Lionel Messi : विश्व के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह इस साल कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लेंगे।
35 साल के मेसी अपने करियर का पांचवा फीफा वर्ल्ड कप खेलेंगे। संन्यास का ऐलान की घोषणा उन्होंने सेबास्टियन विग्नोलो के साथ एक इंटरव्यू के दौरान की है।
मेसी ने बताया कि यह (कतर फीफा वर्ल्ड कप) उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। मेसी ने इंटरव्यू में कहा, मैंने पहले ही फैसला ले लिया है और टीम को इसकी जानकारी भी दे गी है। यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा।’