मुंबई , 6 अक्टूबर 2022 : वंदे भारत ट्रेन पहली बार हादसे का शिकार हुआ है। मुंबई सेंट्रल से गुजरात के गांधीनगर जाते समय वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी से गुजर रहे भैंसों के झुंड से जा टकराया।
पश्चिमी रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जेके जयंत ने बताया कि माणिनगर और वटवा स्टेशन के बीच सुबह करीबन 11.15 बजे हुई इस दुर्घटना में वंदे भारत एक्सप्रेस का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया।दुर्घटना में यात्रियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
इंजन की जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। बता दें कि देश की तीसरी स्वेदश निर्मित हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को छह दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चल रही है।