रायपुर , 4 अक्टूबर 2022 : राजधानी में पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी के दाम बढ़ते जा रहे हैं। सराफा बाजार खुलने के बाद सोने के दाम में 600 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़े है। चांदी के दाम 2500 प्रति किलोग्राम बढ़े है।
मंगलवार को सोने का दाम 24 कैरेट सोने का दाम 52500 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी के दाम 60000 रुपये प्रति किलो है। 22 कैरेट सोने का दाम 48300 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 20 कैरेट सोने का दाम 44100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मिस्ड कॉल से जानें भाव :
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल (Know Rate With Missed Call) दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स (Today Gold Update) की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं।