हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी , सस्ती होगी हवाई यात्रा और रेस्तरां में खाना…

नई दिल्ली , 01 अक्टूबर 2022 : हवाई यात्रियों के लिए यह खबर काम की है. जेट ईंधन (एटीएफ) के मूल्य में शनिवार को 4.5 फीसदी तक की गिरावट आयी और होटलों तथा रेस्तरां में इस्तेमाल किए जाने वाले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में 19 किलोग्राम प्रति सिलेंडर 25.5 रुपये की कमी आयी।
सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं द्वारा मूल्य के संबंध में जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 19 किग्रा. के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,885 रुपये से कम होकर 1,859.50 रुपये हो गयी है।
जून के बाद से वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में छठी बार कटौती की गयी है। बहरहाल, घरेलू रसोई गैस की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ और घरेलू एलपीजी के 14.2 किग्रा. प्रति सिलेंडर की कीमत 1,053 रुपये है।
उद्योग के सूत्रों ने बताया कि इसका कारण यह है कि घरेलू रसोई गैस की कीमत लागत से पहले ही बहुत कम है। इसके साथ ही विमानन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत में 4.5 प्रतिशत की मामूली कमी दर्ज की गयी है।

You may have missed