कर्मचारियों के DA में की वृद्धि, इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता…

नई दिल्ली , 28 सितंबर 2022 : मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत का इजाफा किया है। जो पिछली दर्जनों तिमाहियों में सबसे अधिक है। इससे पहले सरकार ने मार्च 2022 में जनवरी से महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान क‍िया था।
उस समय केंद्रीय कर्मचार‍ियों का डीए 31 प्रत‍िशत से बढ़ाकर 34 प्रत‍िशत क‍िया गया था। वहीं अब 4 प्रत‍िशत बढ़ाकर इसे 38 प्रत‍िशत कर द‍िया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों को अब 38 फीसदी का महंगाई भत्ता मिलेगा।
डीए की बढ़ी हुई राशि इस साल जुलाई से ही मान्‍य होगी और कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी दिया जाएगा। इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed