इस शहर में बना आधार कार्ड थीम में गणपति पंडाल , डेट ऑफ बर्थ के साथ पूरा पता भी बताया

झारखंड , 01 सितंबर 2022 : देश में गणेश उत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है। गणेश जी अलग-अलग रूप में विराजे हुए है. ऐसी ही एक गणेश जी का पंडाल झारखंड के जमशेदपुर के साकची बाजार में बने आधार कार्ड वाला पंडाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
जी हां, भगवान गणेश के आधार कार्ड में उनकी फोटो के साथ आधार कार्ड नंबर भी लिखा हुआ है. आपको बता दें कि आधार कार्ड में पता श्री गणेश पुत्र महादेव, कैलाश पर्वत, शीर्ष तल, नियर, मानसरोवर, झील, कैलाश पिनकोड- 000001 दिया गया है।
जी हां और सबसे बड़ी बात यह है कि इस कार्ड को स्कैन करने पर भगवान गणेश की तस्वीर आती है. जी हाँ और इस तस्वीर को देखकर लोग एक्साइटेड हो जाते हैं और सेल्फी लेते हैं. आपको बता दें कि पूजा पंडाल के संयोजक सौरभ कुमार ने बताया कि एक बार वह कोलकाता गए थे और वहां उन्होंने तरह-तरह के पूजा पंडाल देखे, जो आम आदमी के जीवन से जुड़े हुए थे. उन्होंने बताया कि पंडालों के जरिए कुछ संदेश देने की कोशिश की जा रही है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भगवान गणेश का आधार कार्ड बनवाया।
जी हां और इसके जरिए वे यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, वे जल्द से जल्द बनवा लें. ऐसा इसलिए है क्योंकि आधार कार्ड बहुत महत्वपूर्ण है. इस समय बप्पा का आधार कार्ड चर्चा में है और हर कोई इसकी सराहना कर रहा है और इसे पसंद भी कर रहा है।