आम जनता को एक और झटका , अब टोल पर देना होगा इतना टैक्स

नई दिल्ली , 01 सितंबर 2022 : देश में आज से नए महीने की शुरुआत हो चुकी है। आज के बाद आम जनता की जिंदगी से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। 1 सितंबर से पैसों के लेनदेन से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं। इसके साथ ही हर महीने की पहली तारीख को ही रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं।
आज से होने वाले ये सभी बदलाव आपकी जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। इन नियमों से आपके घर की अर्थव्यवस्था पूरी अस्त-व्यस्त हो सकती है। आज से बदलने वाले इन नियमों में से क‍िसी से आपको फायदा होगा तो क‍िसी के ल‍िए आपको पहले से ज्‍यादा कीमत चुकानी होगी।
एक सितंबर से नए बदलाव में टोल टैक्स भी शामिल है। दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे पर 1 स‍ितंबर से नया टोल टैक्‍स लागू होगा। नए न‍ियम के अनुसार अब यमुना एक्सप्रेसवे पर 1 स‍ितंबर से 10 पैसे प्रत‍ि क‍िलोमीटर ज्‍यादा देना होगा। जबकि, कमर्शियल वाहनों को 52 पैसे प्रत‍ि क‍िमी तक ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। जानकारी के लिए बता दें यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा कई हाइवे पर भी टोल रेट में इजाफा क‍िया गया है।