नियमितिकरण एवं स्थाईकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन…

छत्तीसगढ़, 26 अगस्त 2022: छत्तीसगढ़ के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में विगत कई वर्षों से अध्यापन कार्य करा रहे अतिथि व्याख्याता लगातार 11 वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है किंतु अब तक किसी भी सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग से उनकी मांगों को संज्ञान में नहीं लिया गया है और इस वर्ष 2022 में वर्षों से सेवा दे रहे अतिथि व्याख्याताओं के लिए बिना व्यवस्था किए उच्च शिक्षा विभाग से नियमित सहायक अध्यापकों की भर्ती की जिससे सैकड़ों की संख्या में अतिथि व्याख्याता बेरोजगार हो चुके हैं।

इस संबंध महाविद्यालय अतिथि व्याख्याता समूह छत्तीसगढ़ द्वारा प्रभावित अतिथि व्याख्याता ओं की संख्या पता लगाने के लिए दिनांक 25जून से 30 जून तक गूगल फॉर्म के माध्यम से एक प्रदेश व्यापी सर्वे कराया जिससे यह पता चला कि प्रदेश भर से लगभग 500 पदस्थापना से प्रभावित लगभग 500 अतिथि व्याख्याता नियमित सहा. प्रत्या. से प्रभावित हो चुके और कुछ आगामी शेष पदस्थापना से प्रभावित होंगे इस प्रकार प्रभावित अतिथि व्याख्याताओं की संख्या 500 से 600 के बीच है जो की बहुत बड़ी संख्या है।

इनकी आय का एकमात्र साधन यही नौकरी है और इनके बहुत से साथी अतिथि व्याख्याता के रूप में कार्य करते हुए अंत शासकीय नौकरी के लिए अधिकतम उम्र सीमा को भी पार कर चुके हैं। जिसकी वजह से इनको समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

You may have missed