रायपुर , 26 अगस्त 2022 : राजधानी रायपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज सातवां दिन है। जिसमें वन विभाग के दै.वे.भो. कर्मचारी / वाहन चालक/ कम्प्यूटर ऑपरेटर अपने नियमित व स्थाई करण की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।
कोंग्रेस सरकार के सत्ता में आने से पहले जनघोषणा पत्र में नियमितीकरण का घोषणा किया गया था। किंतु सरकार पौने चार साल होने के बाद भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का नियमितीकरण नहीं की। जिसके लिए वन विभाग के 6500 दै.वे. भो कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं।
सरकार की बेरुखी को देखते हुए भूख हड़ताल करने पर मजबूर हो गए है। जिसमें हड़ताल के 6 कर्मचारी भूख हड़ताल पर हैं। जिनके नाम रूखमणी डडसेना, बिंदेश्वरी वैष्णव, प्रियंका शुक्ला,हेमंत यादव, राजकुमार चौहान, श्याम लाल नेताम हैं।
नियमितीकरण जब तक नहीं मिलेगा तब तक दै. वे. भो कर्चमारी हड़ताल पर डंटे रहेंगे। हड़ताल का नेतृत्व प्रांताध्यक्ष कमल नारायण साहू, राम कुमार सिन्हा प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में नियमितीकरण मिलने तक हड़ताल किया जायेगा।