छात्रों के बीच विवाद ,स्वामी आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी की घटना

रायपुर, 22 अगस्त 2022 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में 10 वी के छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई है। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार स्कूल के बाहर प्रार्थना के पहले छात्रों के बीच चाकूबाजी हुई। भनपुरी स्कूल में छात्र की मौत से भी स्कूल प्रबंधन ने सबक नहीं लिया।
बतादें कि करीब महीने भर पहले रायपुर के भनपुरी स्थित एक शासकीय स्‍कूल में छात्रों की पिटाई में एक 10वीं के छात्र की मौत हो गई थी।