जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयाबा का खूंखार कमांडर हाशिम मूसा ढेर

श्रीनगर (UPI24 News)। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयाबा (LeT) के खूंखार कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया है।

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और भीषण मुठभेड़ में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा को ढेर कर दिया।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

हाशिम मूसा कई आतंकी घटनाओं और सुरक्षा बलों पर हुए हमलों में शामिल रहा था। उसकी मौत को लश्कर-ए-तैयाबा के नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। इलाके में अन्य संभावित आतंकियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।