ई-ऑफिस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित, मुख्य सचिव ने बांटे प्रशंसा पत्र

रायपुर, 1 सितंबर 2026। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान समारोह में ई-ऑफिस व्यवस्था और कार्यालयीन अनुशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य सचिव विकासशील ने जुलाई माह में नस्तियों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा समय पर कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए।

ई-ऑफिस में विभागीय प्रदर्शन के आधार पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग को द्वितीय और ग्रामोद्योग विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया जाना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से आई-गाट प्लेटफॉर्म का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने विभागीय दायित्वों और जरूरतों के अनुरूप हर महीने कम से कम तीन से चार पाठ्यक्रम अवश्य पूरा करें। आई-गाट में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी कार्यक्रम में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ई-ऑफिस रैंकिंग में इनका रहा बेहतर प्रदर्शन

संयुक्त सचिव से कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी की ई-ऑफिस रैंकिंग में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव सच्चिदानंद आलोक ने पहला स्थान हासिल किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव जयश्री जैन दूसरे तथा आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत तीसरे स्थान पर रहे।

उप सचिव श्रेणी में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के दूरदेशी राम सोन्टापर प्रथम, श्रम विभाग के विपुल कुमार गुप्ता द्वितीय तथा सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष-8 की ऋतु वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

अवर सचिव श्रेणी में गृह विभाग के पूरन लाल साहू प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष-1 के कैलाश कुमार नेताम द्वितीय तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की दिव्या वैष्णव तृतीय स्थान पर रहीं।

अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वीरेन्द्र कुमार ने पहला, जीवन लाल नेताम ने दूसरा और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के योगेन्द्र कुमार साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मोहम्मद शाहिर अंसारी प्रथम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रिया बागड़े द्वितीय और सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष-4 के जलेश राम तृतीय रहे।

वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुकेश राम प्रधान प्रथम, अनुसूचित जाति विकास विभाग के गौरव कुमार राय द्वितीय और अंजू दत्ता तृतीय स्थान पर रहीं। कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रभु सिंह राठिया प्रथम, खाद्य विभाग के संदीप कुमार तारम द्वितीय तथा नगरीय प्रशासन विभाग के उमेश यादव तृतीय रहे।

अन्य श्रेणियों में आदिम जाति विकास विभाग के सहायक ग्रेड-2 शेष नारायण साहू प्रथम, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की डाटा एंट्री ऑपरेटर माया देवांगन द्वितीय तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग के सहायक ग्रेड-1 तरूण कुमार धृतलहरे तृतीय स्थान पर रहे।

अटेंडेंस रैंकिंग में 28 अधिकारी-कर्मचारी प्रथम

कार्यालयीन उपस्थिति की अटेंडेंस रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल करने वाले 28 अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें अवर सचिव अनिल तिर्की, निज सचिव आराधना साहू, अनुभाग अधिकारी आशिष कुमार शर्मा, सहायक अनुभाग अधिकारी आशुतोष वर्मा, अनुभाग अधिकारी अश्वनी कुमार भतपहरी, सहायक अनुभाग अधिकारी भागेश कुमार ध्रुव, अवर सचिव भूपेन्द्र सिंह राजपूत, अवर सचिव दिव्या वैष्णव, उप सचिव हेमिन बाघे, भृत्य किशोर कुमार, सहायक अनुभाग अधिकारी लोक नारायण शर्मा, अनुभाग अधिकारी मंजूषा राजपूत, वरिष्ठ सचिवालय सहायक मेलू राम ध्रुव, सहायक अनुभाग अधिकारी मिर्जा मुस्कान बेग, अनुभाग अधिकारी मुकेश कुमार शाकार, वरिष्ठ सचिवालय सहायक नरेश कुमार बाघमार, सहायक अनुभाग अधिकारी पवन कुमार साहू, वरिष्ठ सचिवालय सहायक पुष्पांजली गजभिये, भृत्य राज कुमार सोरी, सचिव (भारसाधक) राजेश सिंह राणा, स्टैनो टायपिस्ट राखी सिदार, स्टैनो टायपिस्ट रमाकांत, वरिष्ठ सचिवालय सहायक रूपाली तिवारी, सहायक अनुभाग अधिकारी शिवचरण राठौर, सहायक अनुभाग अधिकारी सुधा शेंडे, सहायक ग्रेड-1 तरूण कुमार धृतलहरे और वरिष्ठ सचिवालय सहायक विवेक सोनी शामिल हैं।

तीन माह की रैंकिंग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

तीन माह की ई-ऑफिस रैंकिंग में आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत प्रथम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव सच्चिदानंद आलोक द्वितीय और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव जयश्री जैन तृतीय स्थान पर रहीं।

इसी अवधि की अटेंडेंस रैंकिंग में उच्च शिक्षा विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी लोक नारायण शर्मा प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग के भृत्य राज कुमार सोरी द्वितीय और वरिष्ठ सचिवालय सहायक मेलू राम ध्रुव तृतीय स्थान पर रहे।

तीन माह की विभागीय रैंकिंग में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पहला स्थान हासिल किया। गृह विभाग दूसरे और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तीसरे स्थान पर रहा।

विभागाध्यक्ष और जिला कार्यालयों की रैंकिंग भी जारी

ई-ऑफिस रैंकिंग में विभागाध्यक्ष स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त रीता यादव प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग के आयुक्त डी. राहुल वेंकट द्वितीय और उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक जॉन तिग्गा तृतीय स्थान पर रहे। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-3 वेद प्रकाश देवांगन चौथे तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर पीताम्बर प्रसाद पांचवें स्थान पर रहे।

जिला कार्यालयों की ई-ऑफिस रैंकिंग में रायपुर की सहायक परियोजना अधिकारी अनिता जैन प्रथम, सक्ती जिला कार्यालय की सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदनी सोनी द्वितीय और रायपुर जिले के नोडल अधिकारी पंकज कुमार शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सक्ती जिले के ई-जिला तकनीकी प्रबंधक तुलसी देवांगन चौथे तथा कबीरधाम जिले के अधीक्षक राजेन्द्र सिंह धु्रर्वे पांचवें स्थान पर रहे।

आई-गाट में भी कर्मचारियों ने हासिल की शीर्ष रैंक

आई-गाट रैंकिंग में आयुक्त कार्यालय बिलासपुर के चौकीदार गौतम कुमार देवांगन ने पहला स्थान प्राप्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार के व्याख्याता प्रेम नारायण नायक दूसरे और पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के पुलिस आरक्षक दिनेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें भी मुख्य सचिव ने प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।