मानसून सत्र के आखिरी दिन लोकसभा स्थगित: मात्र 1 मिनट चली कार्यवाही, PM मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी रहे मौजूद

नई दिल्ली (UPI24 News)। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र के आखिरी दिन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के बाद सदन की कार्यवाही मात्र 1 मिनट में ही स्थगित कर दी गई।

पूरा मंत्रिमंडल रहा उपस्थित

लोकसभा की कार्यवाही के अंतिम दिन सदन में देश के प्रमुख राजनीतिक चेहरे उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पूरा मंत्रिमंडल एवं विपक्षी सांसद उपस्थित रहे।

सत्र की संक्षिप्त जानकारी

सदन की शुरुआत होते ही परंपरा के अनुसार वंदे मातरम का गान हुआ, जिसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। मानसून सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों और ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई।