मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
रायपुर/कुनकुरी: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड स्थित अपने स्कूल के सहपाठी श्री प्रदीप कुमार जैन के निवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय श्री ज्ञानचंद जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी स्व. ज्ञानचंद जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर बांधा ढांढस
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा शासन-प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
