एकतरफा प्रेमी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज….

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहाँ एक शादीशुदा महिला के साथ एक युवक ने छेड़खानी की है। छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी युवक ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया।

वारदात के बाद महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला मोरवा थाना क्षेत्र के झुमरिया टोला का है।

जहां बीती रात शादीशुदा महिला अपने पति के साथ घर पर सो रही थी। तभी महिला से एकतरफा प्रेम करने वाला 30 वर्षीय राजेश पनिका महिला के घर पहुंचा और उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग करते हुए छेड़छाड़ करने लगा।

महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। महिला के चिल्लाने के बाद आरोपी घर से भाग निकला।

 

 

You may have missed