मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अस्पताल पहुंचकर विधायक किरण देव का जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
रायपुर (UPI24 News)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों से किरण देव के इलाज और स्वास्थ्य में हो रहे सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनता की सेवा में सक्रिय हों।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
