सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बीरगांव नगर निगम ने विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
बीरगांव।
नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के मार्गदर्शन में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों एवं इसके पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
वार्ड क्रमांक 37 स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरोरा में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिक निगम बीरगांव के स्वास्थ्य अधिकारी श्री कमल नारायण जंघेल द्वारा विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव तथा इसके उपयोग को रोकने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करने एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
नगर पालिक निगम बीरगांव के स्वास्थ्य अधिकारी श्री कमल नारायण जंघेल, जिला समन्वयक श्री विकास जांगड़े, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं सफाई सुपरवाइजर श्री राजकुमार चौहान, श्री भीमा लहरें, एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।
