नगर पालिक निगम बिरगांवमें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राहियों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
बीरगांव।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम बिरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राहियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 24 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से नगर पालिक निगम बिरगांव के सभा कक्ष में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य योजना के हितग्राहियों एवं उनके परिवारजनों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
नगर पालिक निगम बिरगांव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के सभी हितग्राहियों एवं उनके परिवार के सदस्यों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं तथा प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
