छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स के बाद अब ED की रेड :दुर्ग में CA के ठिकाने पर छापा रायपुर में ज्वेलर्स और कपड़ा कारोबारी के यहां पहुंची टीम…
छत्तीसगढ़, 5 अगस्त 2022: छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की रेड के अब ED ( प्रवर्तन निदेशालय ) ने छापा मारा है। जानकारी मिली है कि प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम जिसमें रायपुर और नागपुर के अफसर शामिल हैं। टीम ने शुक्रवार सुबह प्रदेश के अलग – अलग जिलों में छापे के लिए गई थी। ईडी की टीम ने रायपुर में कुछ जेल्वर्स और कपड़ा व्यापारी के यहां रेड मारी है। इसके अलावा दुर्ग में भी ज्वेलर्स और एक CA के घर में दबिश दी है । सुमित ज्वेलर्स , पगारिया ज्वेलर्स , कपड़ा कारोबारी शांतिलाल बरडिया के यहां छापा मारा है । इसके अलावा राजधानी में कुछ अन्य जगहों पर भी टीम की रेड मारा।
