छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, अनवर की ‘ढेबर सिटी’ और गोवा का होटल सहित ₹1,200 करोड़ की संपत्ति कुर्क

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित और सियासी गलियारों को गरमाने वाले कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। जांच एजेंसी ने मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसते हुए करीब ₹1,200 करोड़ की चल-अचल संपत्तियां कुर्क (Attach) कर ली हैं।

ढेबर सिटी और गोवा का आलीशान वेस्टइन होटल अटैच ED द्वारा कुर्क की गई संपत्तियों में कई बड़े नाम और आलीशान प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इस कार्रवाई की जद में मुख्य आरोपी अनवर ढेबर की बहुचर्चित ‘ढेबर-सिटी’ भी आ गई है। इसके अलावा, जांच एजेंसी ने गोवा में स्थित ₹110 करोड़ की कीमत वाले आलीशान ‘वेस्टइन होटल’ (रिसॉर्ट) और रायपुर के भाठागांव स्थित ₹30 करोड़ की प्राइम प्रॉपर्टी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

₹2,883 करोड़ से ज्यादा की अवैध कमाई का दावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच के बाद बड़ा दावा किया है। एजेंसी के मुताबिक, आरोपियों ने साल 2019 से लेकर 2023 के बीच प्रदेश की आबकारी व्यवस्था (Liquor System) में बड़े पैमाने पर हेरफेर और नियमों को ताक पर रखकर ₹2,883 करोड़ से अधिक की अवैध कमाई की है। इसी अवैध कमाई (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) से इन कीमती संपत्तियों को खड़ा किया गया था। इस महा-कार्रवाई के बाद प्रदेश के प्रशासनिक और राजनीतिक हल्कों में हड़कंप मच गया है।

You may have missed