इंसानियत हुई शर्मसार, 10 रुपए की लालच देकर 13 साल की बच्ची से गैंग रेप…

छत्तीसगढ़, 3 अगस्त 2022: बलौदा बाजार में एक 13 साल की बच्ची से एक वृद्ध और एक अधेड़ ने किया गैंग रेप। कोतवाली के करीब 5 किलोमीटर में एक बच्ची जो बेहद गरीब परिवार से है। वह अपने परिजनों के साथ कचरा बीनने का काम करती है। वहीं गांव के 76 साल के आरोपी कुंजराम वर्मा ने बच्ची को देखा तो, अपने पास बुलाया और 10 रुपए का लालच देकर अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पास के दुकानदार को पता चला तो उसने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। तीन दिनों तक दोनों मासूम सी बच्ची के साथ दुष्कर्म करते रहे। 

तीसरे दिन पड़ोसी महिला ने देखा तो मामला खुला। इसके बाद बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।