रायपुर। Vishnu Deo Sai ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी होने पर सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा में 77.15% और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा में 83.04% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
बेटियों के प्रदर्शन की खास सराहना
मुख्यमंत्री ने खास तौर पर बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर शानदार परिणाम देकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया है।
वनांचल के छात्रों ने बढ़ाया मान
उन्होंने कहा कि दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के छात्रों का प्रावीण्य सूची में स्थान बनाना इस बात का प्रमाण है कि
👉 “प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।”
सफलता के पीछे मेहनत और अनुशासन
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सफलता को उनके अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि ये छात्र न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश का गौरव हैं।
असफल छात्रों के लिए संदेश
जिन विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाए हैं, उनसे मुख्यमंत्री ने निराश न होने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
https://x.com/vishnudsai/status/2049443921621811537?s=20