उत्कल गौरव मधुसूदन दास की जयंती पर रायपुर में श्रद्धांजलि अर्पित

रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महान समाज सुधारक उत्कल गौरव मधुसूदन दास की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें नमन किया गया। नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में तथा जोन क्रमांक 4 के सहयोग से महिला पुलिस थाना चौक स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ राज्य शहरी दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सिविल लाइन पार्षद प्रतिनिधि संतोष संजना हियाल, सदर बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजीत सेनापति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर निगम जोन 4 की जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, सहायक अभियंता दीपक देवांगन सहित शहर के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर मधुसूदन दास को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मधुसूदन दास के समाज सुधार एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।