रायपुर में युवक पर जानलेवा हमला: तलवार, कड़े और चाकू से वार, हालत गंभीर
रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक पर तलवार, लोहे के कड़े और चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने युवक को घेरकर बेरहमी से वार किए। हमले में युवक के सिर, माथे और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ समय पर सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
