नगर पालिक निगम बीरगांव, अतिक्रमण पर निगम की सख्त कार्यवाही

बीरगांव।

नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा वार्ड क्रमांक 01, उरला स्थित नौउवा तालाब क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तालाब परिसर में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था, जिस पर निगम प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की।

यह कार्यवाही नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के निर्देशानुसार की गई। निगम की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाते हुए संबंधित व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न किया जाए।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों, विशेषकर तालाब एवं शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही की जाएगी।