अध्यक्ष द्वारा सामान्य सभा की बैठक आयोजित नहीं की जा रही जल्द करेंगे निकाय का घेराव.. भाजपा
थाना सहित विभिन्न स्थानों पर दी गई सूचना
रायपुर,,,, नगर पालिका मंदिर हसौद में पिछले 6 महीने से सामान्य सभा की बैठक आयोजित नहीं की गई है जिसको लेकर भाजपा पार्षदों में रोश का माहौल देखने को मिल रहा है अध्यक्ष से बार-बार निवेदन के बाद भी सामान्य सभा की बैठक आयोजित नहीं किए जाने को लेकर अब भाजपा पार्षद लांम बंद नजर आ रहे हैं उनके द्वारा आज थाना सहित विभिन्न स्थानों पर सूचना दी गई है एवं जल्द ही एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।भाजपा पार्षदों ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा पिल्ले द्वारा अब तक कुल दो बार से परिषद की बैठक आयोजित किए जाने को लेकर नस्ति 18 फरवरी एवं 11 मार्च को अध्यक्ष के सामने प्रेषित की जा चुकी है जिस पर अध्यक्ष द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार से संज्ञान में नहीं लिया गया है भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यक्ष द्वारा गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया जा रहा है जिससे कहीं ना कहीं लोकहितैसी काम में रुकावट पैदा हो रही है।उन्होंने बताया कि अधिनियम 1961 की धारा 54 के अंतर्गत यह स्पष्ट उल्लेखित है कि अध्यक्ष द्वारा परिषद के कामकाज एवं नगर के समुचित प्रबंधन हेतु प्रत्येक दो माह में कम से कम एक बार सामान्य सभा की बैठक बुलाई जानी चाहिए लेकिन अध्यक्ष के हठी के चलते पिछले 6 महीने से सामान्य सभा की बैठक अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि यह अंतिम रूप से सूचना के तौर पर लेटर प्रेषित किया जा रहा है यदि लेटर के 24 घंटे के भीतर सामान्य सभा की बैठक नहीं की जाती है तो भाजपा पार्षदों द्वारा उग्र आंदोलन की तैयारी की जा रही है उन्होंने बताया कि निकाय में लगभग करोड़ों रुपए के कार्य होने हैं लेकिन सामान्य सभा की बैठक नहीं होने के कारण सब अवरुद्ध पड़ा हुआ है।आज ज्ञापन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से तुलेश यादव,मंजु ललीत कश्यप, पदमा यादव, मधुबाला बंजारे, बिट्टू पटेल आदि मौजूद थे।
