नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में पुष्पांजलि, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने किया सादर नमन

रायपुर । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक श्यामा चरण शुक्ल की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जी.ई. मार्ग स्थित गौरवपथ फेस क्षेत्र में स्वर्ण जयंती तिराहा गांधी उद्यान के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में तथा नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल सहित महिलाओं, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों एवं आमजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पं. श्यामा चरण शुक्ल को पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पं. श्यामा चरण शुक्ल के जनसेवा, विकास दृष्टि और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

You may have missed