मंत्रिपरिषद की बैठक: राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी, बजट 2026-27 के प्रारूप पर सहमति
धान किसानों को होली से पहले 10 हजार करोड़ रुपए का एकमुश्त भुगतान
रायपुर, 11 फरवरी 2026।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
राज्यपाल के अभिभाषण को अनुमोदन
बैठक में छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा के अष्टम् सत्र (फरवरी-मार्च 2026) हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को मंजूरी प्रदान की गई।
बजट 2026-27 के प्रारूप को स्वीकृति
मंत्रिपरिषद ने वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान को विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का भी अनुमोदन किया।
किसानों के लिए बड़ा फैसला
मंत्रिपरिषद ने राज्य के उन किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिन्होंने समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री की है। ऐसे किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान की जाएगी।
- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में
- 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से
- 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।
- कृषक उन्नति योजना के तहत
- लगभग 10 हजार करोड़ रुपए की अंतर राशि होली से पहले किसानों के खातों में जारी की जाएगी।
1770802914_fb9c843e3ad3164de281
देश में सर्वाधिक समर्थन मूल्य
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है।
पिछले दो वर्षों में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को धान के मूल्य अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस वर्ष होली से पूर्व 10 हजार करोड़ रुपए के भुगतान के साथ यह कुल राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपए हो जाएगी।
