मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण
बीरगांव।
आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में बीरगांव नगर निगम परिसर में स्थित अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम बीरगांव के महापौर श्री नंदलाल देवांगन, आयुक्त श्री युगल किशोर उवर्शा एवं नगर निगम परिषद के समस्त पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अटल जी के विचारों एवं उनके द्वारा देश के विकास में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल परिसर जनसेवा, सुशासन एवं प्रेरणा का केंद्र बनेगा, जिससे आम नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
नगर निगम बीरगांव द्वारा इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अटल परिसर को नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
