CG CRIME NEWS : तालाब में मिली दो बच्चे और एक वृद्ध महिला की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस…
रायपुर, 22 जुलाई 2022 : कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक तालाब में एक वृद्ध महिला और नाती-नातिन के शव मिले है। तीनो के शव तालाब में मिले है। बताई जा रही है की तीनो घर से मशरूम लेने के लिये निकले थे। काफी देर तक वह लौट के नहीं आये। जिसके बाद तीनो लोगों की लाश मिलने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। इन तीनो की मौत की वजह हत्या है या ख़ुदकुशी इसका पता नहीं चल पाया है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, करतला निवासी बिजेंद्र कंवर की मां सूरज बाई अपने नाती और नातिन के साथ घर से मशरूम लेने गई थी। वह तीनो काफी देर तक घर नहीं लौटे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि थाने से करीब 100 मीटर दूर तालाब में महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो के शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान सूरज बाई के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने सूरज बाई के बेटे को इसकी जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही सूरज बाई का बेटा मौके पर पंहुचा। वहां दोनों बच्चे नहीं दिखाई दे रहे थे। इस पर उसने पुलिस से बच्चों के बारे में बताया। तालाब के बाहर ही बच्चों की चप्पलें पड़ी हुई थीं। इस पर पुलिस ने गोताखोरों को फिर भेजा और कुछ देर में दोनों बच्चों के शव बाहर निकाल लाए। पुलिस ने तीनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
