SEX RACKET : कालोनी के मकान में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का हुआ पर्दाफाश, 5 लोगों को किया गिरफ्तार…

हरियाणा, 20 जुलाई 2022 :  मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश,  जींद शहर के भटनागर कालोनी में स्थित एक  मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुचकर मकान मालकिन सहित तीन महिलाओं व एक दलाल को मौके से पकड़ा है। पुलिस ने चारों के खिलाफ देह व्यापार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक़, पुलिस को सूचना मिली थी कि भटनागर कालोनी निवासी मूर्ति अपने घर में देह व्यापार का धंधा करवाती है। इसके चलते आसपास के लोग भी परेशान हो रहे हैं। सोमवार को भी उसके मकान पर महिलाओं को लाया हुआ है। इस पर छापामार टीम का गठन किया गया। पुलिसकर्मी को सादे कपड़ों में फर्जी ग्राहक बनाकर महिला के मकान के पास भेजा गया। जहां पर एक व्यक्ति मिला, जो फर्जी ग्राहक को महिला के घर में ले गया। जहां पर दो अन्य और महिलाएं मौजूद थी।

रेट तय होने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस टीम मकान में घुस गई और मकान मालकिन के साथ साथ देह व्यापार के लिए बुलाई गई दो महिलाओं व दलाली कर रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। शहर थाना पुलिस ने पकड़ी गई मकान मालकिन मूर्ति, दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।