बीरगांव में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग से लार्वा नष्टिकरण अभियान जारी

बीरगांव | नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के निर्देश पर वर्षा ऋतु में होने वाली जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए निगम अंतर्गत समस्त वार्ड में फागिंग मशीन से एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है | स्वास्थ्य अमले द्वारा आम लोगो को समझाइस दी जा रही कि अपने आसपास पानी का जमाव न होने दें , साथ ही बारिश में पानी उबालकर पियें और केवल ताज़े खाद्य पदार्थ खाने के लिए उपयोग में लाएं |

नगर पालिक निगम बीरगांव में वर्षा ऋतु के दौरान होने वाली मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु नगर निगम आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के निर्देशन में समस्त वार्डों में फॉगिंग एवं अंतिम चरण के लार्वा विनिष्टीकरण (लार्वा छिड़काव) का कार्य किया जा रहा है।

यह अभियान नियमित रूप से सभी वार्ड मे किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। नगर निगम की स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रत्येक वार्ड में भ्रमण कर जलजमाव वाले क्षेत्रों में लार्वा रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है, साथ ही मच्छरों के प्रजनन स्थलों को चिन्हित कर उन्हें समाप्त किया जा रहा है।

बीरगांव नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और स्वच्छता बनाए रखें।