जांजगीर जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 100 जवानों का तबादला
जांजगीर। जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। विभिन्न थानों में पदस्थ करीब 100 पुलिसकर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक बड़ी सर्जरी के रूप में देखा जा रहा है।
जिला पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने यह निर्णय जिले की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लिया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द अपनी नई पदस्थापना स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।
इस बदलाव से जिले की कानून व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।




