BIG NEWS : कॉलेज के छात्रों ने निगम के कर्मचारियों से की मारपीट, चार लोग बुरी तरह हुए घायल…

जबलपुर, 16 जुलाई 2022 : मध्यप्रदेश के जबलपुर से मारपीट मामला सामने आया हैं। जहाँ एक मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने निगम के कर्मचारियों से मारपीट कर दी। इस घटना में नगर निगम के 4 कर्मचारी बुरी तरह से घायल हुए है।

यह पूरी घटना जबलपुर के गढ़ा पुलिस थाने के पास की बताई जा रही हैं। नगर निगम के कर्मचारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में दवा का छिड़काव करने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के साथ उनकी बहस हो गई। छात्रों और निगम के कर्मचारियों का विवाद बढ़ गया और तैश में आकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने निगम अधिकारियों की पिटाई कर दी। मामलें के खिलाफ ननि ने गढ़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। फ़िलहाल पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed