मोदी ने आषाढ़ी एकादशी की दी शुभकामनाएं, भगवान विट्ठल की प्रार्थना…
नई दिल्ली 10 जुलाई 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दीं। यह पर्व खास तौर पर महाराष्ट्र में भगवान विट्ठल के उपासक पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाते हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,‘‘ आषाढ़ी एकादशी के पावन पर्व पर शुभकामनाएं। भगवान विट्ठल का आशीर्वाद हम पर बना रहे और हमारे समाज में खुशहाली की भावना बढ़ती रहे। मन की बात कार्यक्रम का एक क्लिप साझा कर रहा हूं जिसमें हमने वारकरी परंपरा और पंढरपुर की दिव्यता की बात की थी।’
Greetings on the sacred occasion of Ashadhi Ekadashi. May the blessings of Bhagwan Vitthal remain upon us and further spirit of happiness in our society. Sharing a snippet from an earlier #MannKiBaat in which we talked about the Warkari tradition and the divinity of Pandharpur. pic.twitter.com/HvuHqXDMwJ
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2022
प्रधानमंत्री ने ट्वीट के साथ अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम की एक क्लिप साझा की। इस दिन देश भर से श्रद्धालु महाराष्ट्र के पंढरपुर में भगवान विट्ठल के मंदिर में पहुंचते हैं और अपनी धार्मिक यात्रा पूरी करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह कुछ सप्ताह पहले संत तुकाराम के एक मंदिर के उद्घाटन के लिए देहू गए थे और वहां उन्होंने तुकाराम के उपदेशों पर चर्चा की थी और इस बात पर भी चर्चा की थी कि लोग वारकरी संप्रदाय से क्या सीख सकते हैं।
