शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी, रायपुर साइबर थाना ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रायपुर रेंज साइबर थाना की टीम ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ठगी का तरीका और पुलिस की जांच

प्रार्थी उमाकांत वर्मा ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे 50 लाख रुपए ठगे गए हैं। मामला गंभीर होने के कारण इसकी जांच रेंज साइबर थाना, रायपुर को सौंपी गई। जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी हासिल की गई।

बैंक खाते और फर्जी कंपनी से ठगी

मुख्य आरोपी गोपाल अग्रवाल ने पता बदलकर फर्जी कंपनी बनाई और विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए। उसने अपने साथी प्रतीक जैन की मदद से प्रार्थी से ठगी की गई राशि इन खातों में जमा करवाई। इन खातों से जुड़े मामलों में देश के विभिन्न राज्यों के 16 से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों को 4 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी:

  1. गोपाल अग्रवाल (20 वर्ष) – निवासी युगल नंद गली, खरसिया, रायगढ़

  2. प्रतीक जैन (22 वर्ष) – निवासी मितान विहार, दलदल सिवनी, मोवा

पुलिस साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed