विवाद के चलते पति–पत्नी की गोली मारकर हत्या, जानिए पूरा मामला…

जशपुर 10 जुलाई 2022 :  बीते रात जशपुर जिले में गोली मारकर 2 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना जिले के कांसाबेल दोकड़ा पुलिस चौकी के जयमुंडा नवाटोली की बताई जा रही है। देर रात नवाटोली में तीन लोग संदीप पन्ना नाम के व्यक्ति के घर पहुंचे और शराब के मसले पर विवाद करने लगे।

इस दौरान संदीप पन्ना ने जब शराब देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने पिस्टल निकालकर संदीप पन्ना को माथे में गोली मार दी, वही उनकी पत्नी द्रौपदी बाई को भी आंगन में पकड़ कर उसकी कनपटी में गोली मार दी। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के वक्त पति पत्नी दोनों घर के आंगन में खाना खा रहे थे।

घटनास्थल से एक 9 एमएम का खाली केस भी बरामद किया गया है। उधर हादसे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना का कारण सिर्फ शराब को लेकर ही विवाद था, या फिर घटना के कुछ और भी कारण थे, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

You may have missed