छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 49 सिविल जजों (सीनियर डिवीजन) का ट्रांसफर, रुचिता अग्रवाल को सौंपा कवर्धा का जिम्मा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 49 सिविल जजों (सीनियर डिवीजन) का ट्रांसफर कर दिया है। आदेश के तहत सिविल जजों का तबादला प्रदेश की विभिन्न अदालतों में किया गया है। हाईकोर्ट ने सभी संबंधित न्यायिक अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम न्यायिक कार्यों में सुधार और सुचारू संचालन के उद्देश्य से उठाया गया है। विशेष रूप से, रुचिता अग्रवाल को अब कवर्धा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।









