CG NEWS : स्कूली छात्र की डूबने से हुई मौत…

रायपुर, 07 जुलाई 2022 : बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ एक स्कूली छात्र डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुदंड में रहने वाले राजेश रजक का 16 वर्षीय पुत्र नितिन रजक दसवीं कक्षा का छात्र है। राजेश रजक सिम्स हॉस्पिटल के सामने कमल वासिंग हाउस चलाते हैं। आज सुबह 8 बजे वह घर से अपने दोस्तो के साथ स्कूल जाने के नाम से स्कूल ड्रेस में बाइक में निकला था। इनमे से कुछ ने अपने घरों में नहाने जाने की जानकारी दी थी व कुछ स्कूल जाने का बहाना कर स्कूल नहाने गए थे। वे सभी छात्र स्कूल न जाकर भदौरा स्थित पत्थर खदान चले गये। जहां पत्थरो के निकलने के बाद बने गड्ढे में बारिश का पानी भर हुआ था। जहा सभी छात्र नहाने लगे। इसी दौरान नितिन रजक नहाते हुए गहराई में चला गया।

जब छात्रों ने खदान के अंदर देखा तो नितिन डूबा हुआ था। जिसके बाद छात्रों ने इस घटना की जानकारी गांव दी। जिसके बाद लोगों ने मिलकर नितिन रजक को खींच कर बाहर निकाला। पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

नितिन के दोस्तो ने इस घटना की जानकारी अपने घर वालो को दी। जिनमे से एक छात्र के पिता ने इसकी जानकारी नितिन के पिता राजेश रजक को दी। जिसके बाद उसके घर वाले घटनास्थल पर पहुँचे और मस्तूरी पुलिस को इसकी जानकारी दी। मस्तूरी पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर रही रही है।