दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी डाला वोट, 699 कैंडिडेट्स मैदान में

छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न हो गई है। इस चरण में कुल 26,988 पंच पद, 3,774 सरपंच पद, 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हुआ। इसके लिए 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां 46 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
इस चुनाव में 699 कैंडिडेट्स जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। अन्य पदों पर भी बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 23 लाख 17 हजार 492 पुरुष, 23 लाख 66 हजार 157 महिला और 87 अन्य वोटर्स ने मतदान किया।
वोटिंग के बाद, अब मतगणना भी जारी है। पाटन के कुरुदडीह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मतदान किया, वहीं मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर के फारसागुड़ा में वोट डाला। पेंड्रा में तो एक दूल्हे ने बारात निकलने से पहले पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया, और अधिकारियों ने मतदाताओं को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।