नई दिल्ली स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी, CRPF- दिल्ली पुलिस तैनात, प्लेटफॉर्म टिकट 26 फरवरी बंद

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और दिल्ली पुलिस की तैनाती की गई है। महाकुंभ के बीच बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने यह अहम कदम उठाया है। रेलवे ने भीड़ प्रबंधन के लिए एक और कदम उठाते हुए 26 फरवरी तक शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक काउंटर से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, रेलवे भविष्य में पीक सीजन के दौरान भगदड़ जैसी घटनाओं से बचने के लिए देश के 60 बड़े रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाने की योजना बना रहा है। महाकुंभ के बाद 2027 में नासिक और हरिद्वार में अर्धकुंभ मेला होगा, जबकि 2028 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ मेला आयोजित किया जाएगा।