हथियारों से लैस लश्कर आतंकियों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जानिए उनकी बहादुरी…
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। दोनों आतंकवादियों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताते हुए अधिकारी ने कहा कि वे रियासी के अलावा सीमावर्ती जिलों- राजौरी और पुंछ में फिर से आतंकवाद फैलाने का प्रयास कर रहे थे।
प्राप्त जानकारी ने आनुसार एक ग्रामीण ने बताया, “दो बंदे आए थे। उन्होंने कहा कि फोन स्वीच ऑफ कर दो। इसके बाद उसने कहा कि मुझे बाथरूम जाना है। बाहर निकलकर उसने मुझे फोन किया और कहा कि इधर कोई आया है। आप लोग फोन मत करना नहीं तो मुझे मार देंगे। हम वहां पर पहुंचे और खिड़की से देखा। ये सारे सोए हुए थे। उस समय बारिश बहुत ज्यादा हो रही थी। लाइट आई तो हमने उनके बैग देखे। एक शख्स से अपना बैग बाहर निकाला।”
उन्होंने बताया, “हमारे जाने से एक बंदा उठ गया और सीधी छलांग लगा दी लेकिन वो दरवाजे के पास गिर गया। इस बीच मेरे भाई के लड़के से उसे पकड़ लिया, नहीं तो वह भाग जाता। हमने उसे रस्सी से बांध दिया। मैंने कहा कि बाहर आर्मी वाले हैं, फायर करो। तब वो बहुत डर गए। छोटा वाला बोला कि उसे छह साल हो गए। दूसरा वाला बहुत खतरनाक था। हमने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी, जो कि एक घंटे में ही पहुंच गए।”
