निजी होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

हिमाचल, 03 जुलाई 2022 : हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी से आत्महत्या की ख़बर आ रही है जहाँ एक युवक ने शनिवार रात को निजी होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल के अन्य कर्मियों ने युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

वहीं पुलिस के घटना की सूचना होते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक होटल में ही काम करता है और कुछ दिनों से परेशान था। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम करवा कर युवक की शव को परिजनों को सौंपेगी।

You may have missed