महासमुंद: 18 जनवरी को कक्षा 6वीं हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा

प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्र अपना एडमिट कार्ड जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा।

You may have missed