मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे, अरुण जेटली और सुंदर लाल पटवा को उनकी पुण्यतिथि एवं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 28 दिसंबर को स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे और श्री सुंदर लाल पटवा की पुण्यतिथि तथा श्री अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे जी को एक महान नेता के रूप में याद करते हुए कहा कि उनके सिद्धांत, नैतिकता और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण ने देश को एक नई दिशा दी। कुशाभाऊ जी के विचारों और कार्यों से हमें देश सेवा की प्रेरणा मिलती रहेगी।

वहीं, वित्तीय मामलों के कुशल जानकार और भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री अरुण जेटली की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जेटली जी ने देश की आर्थिक प्रगति और सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी नीतियों ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री श्री सुंदर लाल पटवा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पटवा जी के नेतृत्व में सहकारी आंदोलन को जनोन्मुखी बनाने और समाज के कमजोर वर्गों के लिए किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। उनके व्यक्तित्व और कार्यों ने जनसेवा के प्रति हमारी प्रेरणा को बल दिया।